ban ga.e dil ke fasaane kya kya | बन गए दिल के फ़साने क्या क्या

  - Ameeta Parsuram Meeta

बन गए दिल के फ़साने क्या क्या
खुल गए राज़ न जाने क्या क्या

कौन था मेरे अलावा उस का
उस ने ढूँडे थे ठिकाने क्या क्या

रहमत-ए-इश्क़ ने बख़्शे मुझ को
उस की यादों के ख़ज़ाने क्या क्या

आज रह रह के मुझे याद आए
उस के अंदाज़ पुराने क्या क्या

रक़्स करती हुई यादें उन की
और दिल गाए तराने क्या क्या

तेरा अंदाज़ निराला सब से
तीर तो एक निशाने क्या क्या

आरज़ू मेरी वही है लेकिन
उस को आते हैं बहाने क्या क्या

राज़-ए-दिल लाख छुपाया लेकिन
कह दिया उस की अदा ने क्या क्या

दिल ने तो दिल ही की मानी 'मीता'
अक़्ल देती रही ताने क्या क्या

  - Ameeta Parsuram Meeta

Adaa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameeta Parsuram Meeta

As you were reading Shayari by Ameeta Parsuram Meeta

Similar Writers

our suggestion based on Ameeta Parsuram Meeta

Similar Moods

As you were reading Adaa Shayari Shayari