zindagi apna safar tay to karegi lekin | ज़िंदगी अपना सफ़र तय तो करेगी लेकिन

  - Ameeta Parsuram Meeta

ज़िंदगी अपना सफ़र तय तो करेगी लेकिन
हम-सफ़र आप जो होते तो मज़ा और ही था

काबा ओ दैर में अब ढूँड रही है दुनिया
जो दिल ओ जान में बस्ता था ख़ुदा और ही था

अब ये आलम है कि दौलत का नशा तारी है
जो कभी 'इश्क़ ने बख़्शा था नशा और ही था

दूर से यूँँही लगा था कि बहुत दूरी है
जब क़रीब आए तो जाना कि गिला और ही था

मेरे दिल ने तो तुझे और ही दस्तक दी थी
तू ने ऐ जान जो समझा जो सुना और ही था

  - Ameeta Parsuram Meeta

Shikwa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameeta Parsuram Meeta

As you were reading Shayari by Ameeta Parsuram Meeta

Similar Writers

our suggestion based on Ameeta Parsuram Meeta

Similar Moods

As you were reading Shikwa Shayari Shayari