एक उम्मीद में हम भी तो रहे थे पहले

जब कभी वो कहा करते है मिरे थे पहले

रिश्ता तो बा'द में जाके कहीं तोड़ा हम ने
दिल हमारे ये मगर टूट गए थे पहले

मारे जाएँगे मुहब्बत में यहाँ पे हम भी
मेरे पुर्खे भी कभी इस
में मरे थे पहले

सब लड़ाई पढ़ी इतिहास की है हम ने फिर
कौन कहता है मगर लोग भले थे पहले

हम को दुनिया ने सिखाई है ये दुनियादारी
वरना इस खेल में हम भी तो नए थे पहले

— Amit Kumar

More by Amit Kumar

Other ghazal from the same pen

See all from Amit Kumar →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling