Amit Kumar

Amit Kumar

@amitkumar517

Amit Kumar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Amit Kumar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

84

Likes

110

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

अच्छे ख़ासे उदासी में बैठे थे हम कैमरा देख के हम को हँसना पड़ा — Amit Kumar
सीख ली मैं ने भी दुनियादारी वर्ना मैं ख़ुद-कुशी से मर जाता — Amit Kumar
है ही इतनी सुंदर ये दुनिया 'अमित' कि देखूँ इसे जो तो शक होता है — Amit Kumar
खोज सबने लिया है मगर ज़िंदगी का कोई हल नहीं — Amit Kumar
अब न जाने क्यूँँ लगा रहता है ये डर साथ मेरे सारा अच्छा हो रहा है — Amit Kumar
समेट के तिरी सारी की सारी तस्वीरें ये सोचता हूँ मिरे हाथ कुछ नहीं आया — Amit Kumar
उस के छोड़ जाने पर ये फ़िक्र क्यूँ करूँ मैं अब हम कहाँ ही एक दूजे के लिए बने ही थे — Amit Kumar
पहले ज़िंदगी के तुम अजाब देखो फिर गर चाहो तो इस के ख़िताब देखो — Amit Kumar
सारे पंछी तो आख़िर में उड़ जाते हैं पेड़ बस देखते पेड़ कटते हुए — Amit Kumar
सामने रह के भी दूरियाँ होती हैं जिस तरह रेल की पटरियाँ होती हैं — Amit Kumar
उस ने बस ऐसे ही कह दिया मिलते हैं और मुझ को लगा था कि सब ठीक है — Amit Kumar
कोई बिछड़ा नहीं है किसी से यहाँ जिन को जिन का था होना वो बस हो गए — Amit Kumar
आती है मुझ को ख़ुद पर हँसी ख़ुद को रोता हुआ सोच कर — Amit Kumar
वो रूठ कर गया मुझ सेे ऐसे एक दिन की जैसे था ही नहीं वो तो मेरे दस्तरस में — Amit Kumar
पहले देखो तुम मटमैली जड़ को जाके फिर गर चाहो तो सारे गुलाब देखो — Amit Kumar

Ghazal