है ज़रूरी वो मेरी ख़ुशी के लिए

मिलता है जो मुझे दो-घड़ी के लिए

लोग शाबाशी देगें उसे जीत पर
हार जाता हूँ सो मैं अभी के लिए

उस ने मुँह फेरा है इश्क़ से वर्ना क्या
क्या नहीं सोचा था फ़रवरी के लिए

दोस्त भी देखते हो जहाँ फ़ाइदा
तो गिला क्या रखे अजनबी के लिए

रोज़ सपने कुचल देना अपने यहाँ
पहली ये शर्त है मुफ़लिसी के लिए

— Amit Kumar

More by Amit Kumar

Other ghazal from the same pen

See all from Amit Kumar →

Ijazat Shayari

Shers of ijazat.

All Ijazat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling