subh-e-nau aa gaii teergii mit gaii shor hai har taraf inqilaab aa gaya | सुब्ह-ए-नौ आ गई तीरगी मिट गई शोर है हर तरफ़ इंक़लाब आ गया

  - Anand Narayan Mulla

सुब्ह-ए-नौ आ गई तीरगी मिट गई शोर है हर तरफ़ इंक़लाब आ गया
मुझ को डर है अँधेरा कोई रात का मुँह पे डाले सहर की नक़ाब आ गया

हुस्न की ये अदा भी है कितनी हसीं इक तबस्सुम में सब कुछ है कुछ भी नहीं
अपनी अपनी समझ अपना अपना यक़ीं हर सवाल नज़र का जवाब आ गया

बज़्म-ए-हस्ती में हंगामा बरपा किए कोई गीता लिए कोई क़ुरआँ लिए
मैं भी साक़ी के हाथों से पाई थी जो ले के अपनी सुनहरी किताब आ गया

फ़ितरत-ए-हुस्न को कौन समझे भला गह अता ही अता गह जफ़ा ही जफ़ा
गाह तक़्सीर की और हँसी आ गई गाह सज्दे किए और इ'ताब आ गया

ज़ीस्त की तल्ख़ियाँ अल-अमाँ फिर भी वो छीन पाएँ न मेरे लबों से हँसी 'इश्क़ तू ने दिया वो ग़म-ए-शादमाँ हो के नाकाम मैं कामयाब आ गया

गर्दिश-ए-रोज़-ओ-शब ने न जाने कहाँ की निकाली है 'मुल्ला' से ये दुश्मनी
उस ने साग़र उठाया सहर हो गई उस ने साग़र रखा माहताब आ गया

  - Anand Narayan Mulla

Nigaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Anand Narayan Mulla

As you were reading Shayari by Anand Narayan Mulla

Similar Writers

our suggestion based on Anand Narayan Mulla

Similar Moods

As you were reading Nigaah Shayari Shayari