"भारत माँ के वीर"

हम दिल से करते हैं बस एक ही काम
भारत माँ के वीर जवानों तुम को सलाम

चट्टानों से डट के अड़े हैं माँ के वीर
सरहद पे तैयार खड़े हैं माँ के वीर
इस मिट्टी के कण कण में है तेरा नाम

हम दिल से करते हैं बस एक ही काम
भारत माँ के वीर जवानों तुम को सलाम

सारी कली का बाग़ यहीं है दुनिया में
देश हमारा सब से हसीं है दुनिया में
देश ये अपना ईश्वर का है इक इनआ'म

हम दिल से करते हैं बस एक ही काम
भारत माँ के वीर जवानों तुम को सलाम

मीठी मीठी बोली में है देश का हुस्न
रंगो की रंगोली में है देश का हुस्न
इस की छाया में ही मिलता है आराम

हम दिल से करते हैं बस एक ही काम
भारत माँ के वीर जवानों तुम को सलाम

संदल की ख़ुशबू वतन का वातावरण
गंगा जी से शुद्ध हुआ हर अंतःकरण
चारो दिशाओं में है यहाँ पाकीज़ा मक़ाम

हम दिल से करते हैं बस एक ही काम
भारत माँ के वीर जवानों तुम को सलाम

— Ananya Rai Parashar

More by Ananya Rai Parashar

Other nazm from the same pen

See all from Ananya Rai Parashar →

Patriotic Shayari Collection

Shers of patriotic shayari collection.

All Patriotic Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling