रात की वहशत को जानो डर गए

बोल लो ख़ुद से कभी लो डर गए
इश्क़ के जलते चराग़ों क्या हुआ
तुम अभी से बुझ रहे हो डर गए

जिस्म के हर मोड़ को तो छू लिया
रूह पर भी हाथ रक्खो डर गए

झूलना पंखे से चाहा जब कभी
देख कर कमज़ोर छत को डर गए

मानता हूँ मैं ग़लत था ठीक है
आँख से आँखें मिलाओ डर गए

रोज़ हालातों से हम लड़ते रहे
जीते जी वो मर गए जो डर गए

— Anmol Mishra

More by Anmol Mishra

Other ghazal from the same pen

See all from Anmol Mishra →

Ishq Shayari Collection

Shers of ishq shayari collection.

All Ishq Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling