tumhein khwaab men dekhna chahta hooñ | तुम्हें ख़्वाब में देखना चाहता हूँ

  - anupam shah

तुम्हें ख़्वाब में देखना चाहता हूँ
मैं नादान हूँ, ये मैं क्या चाहता हूँ

मैं देखूँ तुम्हें और तुम मान जाओ
निगाहों से बस बोलना चाहता हूँ

लिखा तो था ख़त में निबाहोगे तुम भी
तुम्हारे ख़तों से वफ़ा चाहता हूँ

ख़ता है अगर 'इश्क़ करना यहाँ तो
मैं करना वही बस ख़ता चाहता हूँ

ये नफ़रत निभाना नहीं हमको आता
मोहब्बत मैं सौ मर्तबा चाहता हूँ

  - anupam shah

Khat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by anupam shah

As you were reading Shayari by anupam shah

Similar Writers

our suggestion based on anupam shah

Similar Moods

As you were reading Khat Shayari Shayari