baat koi nahin judaai ki | बात कोई नहीं जुदाई की

  - A R Sahil "Aleeg"

बात कोई नहीं जुदाई की
दिल ने बस दिल से बे-वफ़ाई की

कूचे-कूचे में हो गए बदनाम
'इश्क़ में हमने ये कमाई की

हमने भी वाह कह के टाल दिया
उसने जब जब भी कज-अदाई की

हार बैठे जो सब मुख़ालिफ़ तो
दोस्तों ने ही जग हँसाई की

हम क़फ़स में भी सर-बुलंद रहे
इल्तिजा की नहीं रिहाई की

मुझको उस मेहरबाँ ने देकर दिल
लाज रखली मेरी गदाई की

  - A R Sahil "Aleeg"

Hijr Shayari

Our suggestion based on your choice

More by A R Sahil "Aleeg"

As you were reading Shayari by A R Sahil "Aleeg"

Similar Writers

our suggestion based on A R Sahil "Aleeg"

Similar Moods

As you were reading Hijr Shayari Shayari