वो दुख नसीब हुए ख़ुद-कफ़ील होने में
कि 'उम्र कट गई ख़ुद की दलील होने में
मुसाफ़िरों के क़दम डगमगाए जाते थे
'अजब नशा था सफ़र के तवील होने में
वो एक संग जो रस्ते में ईस्तादा था
उसे ज़माने लगे संग-ए-मील होने में
मुनाफ़िक़ीन से ख़तरा कभी ग़नीम का ख़ौफ़
क़यामतें हैं बहुत बे-फ़सील होने में
अज़ीज़ होने में आसानियाँ बहुत सी थीं
बहुत से दर्द मिले हैं 'नबील' होने में
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aziz Nabeel
our suggestion based on Aziz Nabeel
As you were reading Sad Shayari Shayari