किरदार ही से ज़ीनत-ए-अफ़्लाक हो गए

किरदार गिर गया ख़स-ओ-ख़ाशाक हो गए

हम जैसे सादा-लौह को दुनिया के हाथ से
ऐसी सज़ा मिली है कि चालाक हो गए

शायद बहार आ गई मौज-ए-जुनूँ लिए
दामन जो सिल गए थे वो फिर चाक हो गए

कल तक दवा-ए-दर्द थे कुछ लोग शहर में
आज इक़्तिदार क्या मिला ज़ह्हाक हो गए

क़िस्मत का था मज़ाक़ कि इक हुस्न-ए-इत्तिफ़ाक़
आई हमारी याद जब हम ख़ाक हो गए

उन की नज़र ने 'ताहिरा' ऐसा असर किया
जो दरमियाँ हिसाब थे सब पाक हो गए

— Bano Tahira Sayeed

More by Bano Tahira Sayeed

Other ghazal from the same pen

See all from Bano Tahira Sayeed →

Powerful Justice Shayari

Shers of powerful justice.

All Powerful Justice Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling