vo aayi aur bas mirii khushiyaan kuchal gaii | वो आई और बस मिरी ख़ुशियाँ कुचल गई

  - Bhuwan Singh

वो आई और बस मिरी ख़ुशियाँ कुचल गई
शायद मैं ख़ुश था उसको यही बात खल गई

बस उसके होने भर से ज़माने में नूर था
वो जो चला गया तो ये दुनिया बदल गई

इक रिश्ता मुझ सेे था तो मुझे फ़ासले मिले
इक रिश्ता ग़ैर से था वो जिस
में फिसल गई

तुम इसको मेरा शौक़ नहीं ज़िंदगी कहो
ये शेर-ओ-शायरी में तो 'उम्रें निकल गई

आशिक़ ग़रीब था तो समझ जाओ क्या हुआ
वो मर गया सड़क पे वो अपने महल गई

ये इतना करके भी तुझे विर्से में क्या मिला
जब तूने घर जलाया वसीयत भी जल गई

शायद किसी ने याद किया है तुझे 'भुवन'
ये हिचकियाँ बता रही है बात चल गई

  - Bhuwan Singh

Ghar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Bhuwan Singh

As you were reading Shayari by Bhuwan Singh

Similar Writers

our suggestion based on Bhuwan Singh

Similar Moods

As you were reading Ghar Shayari Shayari