zindagi se rahi hai bagaavat mirii | ज़िंदगी से रही है बग़ावत मिरी

  - Bhuwan Singh

ज़िंदगी से रही है बग़ावत मिरी
मैं नहीं देखता अब मुसीबत मिरी

चार आँसू मिले और कुछ ज़ख़्म हैं
इतनी सी है यहाँ पर विरासत मिरी

हर कोई दे रहा था फ़क़त दर्द ही
कौन करता यहाँ फिर वकालत मिरी

इक दफ़ा ही हँसा था हँसी झूठ की
फिर ये भी बन गई एक आदत मिरी

'उम्र भर झूठ ही कह रहा था मगर
आप तो जानते थे न हालत मिरी

  - Bhuwan Singh

Aansoo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Bhuwan Singh

As you were reading Shayari by Bhuwan Singh

Similar Writers

our suggestion based on Bhuwan Singh

Similar Moods

As you were reading Aansoo Shayari Shayari