bewafaai ka qissa sunaau tumhein | बेवफ़ाई का क़िस्सा सुनाऊँ तुम्हें

  - Danish Balliavi

बेवफ़ाई का क़िस्सा सुनाऊँ तुम्हें
हो इजाज़त तो बोलो रुलाऊँ तुम्हें
'इश्क़ में चोट इतनी मिली है मुझे
आशिक़ों किस तरह से बताऊँ तुम्हें

तुम तड़प जाओगे मेरा दिल देख कर
ज़ख़्म-ए-दिल यार कैसे दिखाऊँ तुम्हें

मुझको तुम ख़ुश नज़र आ रहे हो यहाँ
प्यार का नाम लेकर सताऊँ तुम्हें

है शश-ओ-पंज में ज़ेहन 'दानिश' मेरा
मैं रुलाऊँ या फिर यूँँ हसाऊँ तुम्हें

  - Danish Balliavi

Ijazat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Ijazat Shayari Shayari