dil lagaane men faqat doston ruswaai hai | दिल लगाने में फ़क़त दोस्तों रुस्वाई है

  - Danish Balliavi

दिल लगाने में फ़क़त दोस्तों रुस्वाई है
अपनी करतूतों की हमने भी सज़ा पाई है

नज़रें वो मोड़ती है देखते ही बस हमको
अपनी सूरत वो कभी हमको न दिखलाई है

उसके जाने से हुई है ये हमारी हालत
'इश्क़ की महफ़िलों में बस यही तन्हाई है
'इश्क़ के नाम से ही हमको बड़ी नफ़रत है
चोट इस 'इश्क़ में यूँँ हमने भी जो खाई है

अपने काग़ज़ पे लगे ख़ूब गिराने आँसू
सुन ऐ ''दानिश'' वो हमें याद बहुत आई है

  - Danish Balliavi

Qaid Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Qaid Shayari Shayari