mujhko nahin pata ki mujhe kyun sataayega | मुझको नहीं पता कि मुझे क्यूँ सताएगा

  - Danish Balliavi

मुझको नहीं पता कि मुझे क्यूँ सताएगा
वो यार है मिरा न मुझे अब रुलाएगा

जिसके लिए मैं जान निछावर भी करता हूँ
वो शख़्स मेरी मौत पे मातम मनाएगा

उल्फ़त के मामले में ज़माना ख़राब है
दिल टूटने पे कोई न आँसू बहाएगा

उस बेवफ़ा से आज भी मुझको लगाव है
ये बात वो किसी से न हरगिज़ बताएगा

कोई नहीं है राज़ी मेरा दर्द सुनने को
मुर्शिद को दर्द अपना ये 'दानिश' सुनाएगा

  - Danish Balliavi

Baaten Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Baaten Shayari Shayari