unko ab aazmaane se kya faaeda | उनको अब आज़माने से क्या फ़ाएदा

  - Danish Balliavi

उनको अब आज़माने से क्या फ़ाएदा
उनकी गलियों में जाने से क्या फ़ाएदा

टूट कर एक दिन मैं बिखर जाऊँगा
'इश्क़ में दिल लगाने से क्या फ़ाएदा

जो नहीं जानते दर्द होता है क्या
उनको ग़ज़लें सुनाने से क्या फ़ाएदा

जब समझते नहीं वो तरन्नुम मेरा
दर्द को गुनगुनाने से क्या फ़ाएदा

अब उदासी में जीना है 'दानिश' मुझे
सो यहाँ मुस्कुराने से क्या फ़ाएदा

  - Danish Balliavi

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari