सभी को जीत दे ख़ुद को जहाँ में हारने वाले

कि कैसे मुस्कुराते हैं ग़मों को धारने वाले

वे अपनी बे-क़ुसूरी को किसे-किसे बताएँगे
उसी को दोष देते हैं उसी को मारने वाले

मुझे भी रब बिखेरा है फ़ज़ा में आँधियों ने यूँ
कहाँ-कहाँ से जोड़ेंगे मुझे सँवारने वाले

— Deenbandhu Jaiswal

More by Deenbandhu Jaiswal

Other ghazal from the same pen

See all from Deenbandhu Jaiswal →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling