सच है प्यासी हूँ मैं

बेहद प्यासी
लेकिन तुम से किस ने कहा
कि तुम मेरी प्यास बुझाओ
कहीं ज़ियादा ख़ाली हो तुम
मुझ से कहीं ज़ियादा रेते
और तुम्हें एहसास तक नहीं
भरना चाहते हो तुम
अपना ख़ाली-पन
मेरी प्यास बुझाने के नाम पर
तअ'ज्जुब है
मुझे मुकम्मल बनाना चाहता है
एक आधा
अधूरा इंसान

— Deepti Mishra

More by Deepti Mishra

Other nazm from the same pen

See all from Deepti Mishra →

One Sided Love Shayari

Shers of one sided love.

All One Sided Love Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling