अक्सर दिखाई दे जाते हैं

कहीं न कहीं
ख़ुशी के आँसू
लेकिन
क्या कभी किसी ने
ग़म की हँसी भी सुनी है
मैं ने सुनी है
अक्सर सुनती हूँ
बे-साख़्ता खिलखिलाते हुए
सुना है ख़ुद को मैं ने
कितनी ही बार
हर बार
हँसी में उड़ जाता है
सारा ग़म
कुछ पुल के लिए
बस
कुछ पल के लिए

— Deepti Mishra

More by Deepti Mishra

Other nazm from the same pen

See all from Deepti Mishra →

Khushi Shayari

Shers of khushi.

All Khushi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling