यही तो है सुख़न के फ़न का मतलब

यहाँ सावन नहीं सावन का मतलब

कभी आ जाओ तुम आँखों के सम्मुख
इन्हें बतलाओ भी दर्शन का मतलब

अना और धर्म आड़े आया वरना
पता था बलि को भी वामन का मतलब

किसे है इश्क़ अब उजड़े चमन से
किसे बतलाएँ हम उपवन का मतलब

उसे बाँहों में जब मैं ने भरा था
खुला था मुझ पे तब धड़कन का मतलब

मुकम्मल याद है तेरा बिछड़ना
मुसलसल मौत है जीवन का मतलब

— Divakar divyank

More by Divakar divyank

Other ghazal from the same pen

See all from Divakar divyank →

Khudkushi Shayari

Shers of khudkushi.

All Khudkushi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling