ये तो नहीं कि तुम से मोहब्बत नहीं मुझे
इतना ज़रूर है कि शिकायत नहीं मुझे
मैं हूँ कि इश्तियाक़ में सर-ता-क़दम नज़र
वो हैं कि इक नज़र की इजाज़त नहीं मुझे
आज़ादी-ए-गुनाह की हसरत के साथ साथ
आज़ादी-ए-ख़याल की जुरअत नहीं मुझे
दूभर है गरचे जौर-ए-अज़ीज़ाँ से ज़िंदगी
लेकिन ख़ुदा-गवाह शिकायत नहीं मुझे
जिस का गुरेज़ शर्त हो तक़रीब-ए-दीद में
इस होश इस नज़र की ज़रूरत नहीं मुझे
जो कुछ गुज़र रही है ग़नीमत है हम-नशीं
अब ज़िंदगी पे ग़ौर की फ़ुर्सत नहीं मुझे
मैं क्यूँँ किसी के अहद-ए-वफ़ा का यक़ीं करूँँ
इतनी शदीद ग़म की ज़रूरत नहीं मुझे
सज्दे मिरे ख़याल-ए-जज़ा से हैं मावरा
मक़्सूद बंदगी से तिजारत नहीं मुझे
मैं और दे सकूँ न तिरे ग़म को ज़िंदगी
ऐसी तो ज़िंदगी से मोहब्बत नहीं मुझे
'एहसान' कौन मुझ से सिवा है मिरा अदू
अपने सिवा किसी से शिकायत नहीं मुझे
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ehsan Danish
our suggestion based on Ehsan Danish
As you were reading Aitbaar Shayari Shayari