याद एक बे-रंग बे-महक

मुरझाया हुआ गुलाब
जिस के काँटों की चुभन
बाक़ी रहती है सदा
याद-ए-माज़ी की बनाई हुई
एक धुँदली तस्वीर
मेल नहीं खाता जिस से हाल का चेहरा
फिर भी लगी है दिल की दीवार पर
याद टूटा-फूटा एक ऐसा खिलौना
जिस से इंसान दिल बहलाना चाहे
बे-कार होने के बावजूद
उसे फेंकना नहीं चाहे
याद एक सराब
ज़ीस्त के रेगिस्तान में
जो और भी बढ़ा दे
थके हारे मुसाफ़िर की प्यास

— Elizabeth Kurian Mona

More by Elizabeth Kurian Mona

Other nazm from the same pen

See all from Elizabeth Kurian Mona →

DP Shayari

Shers of dp.

All DP Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling