जब सजीले ख़िराम करते हैं

हर तरफ़ क़त्ल-ए-आम करते हैं

मुख दिखा छब बना लिबास सँवार
आशिक़ों को ग़ुलाम करते हैं

ये चकोरे मिल उस सिरीजन सूँ
रात दिन अपना काम करते हैं

यार को आशिक़ान-ए-साहब-फ़न
एक देखे में राम करते हैं

गर्दिश-ए-चश्म सूँ सिरीजन सब
बज़्म में कार-ए-जाम करते हैं

ये नहीं नेक तौर ख़ूबाँ के
आशनाई को आम करते हैं

जी को करते हैं आशिक़ाँ तस्लीम
जब वो हँस कर सलाम करते हैं

मुर्ग़-ए-दिल के शिकार करने कूँ
ज़ुल्फ़ ओ काकुल को दाम करते हैं

शोख़ मेरा बुताँ में जब जावे
उस को अपना इमाम करते हैं

ख़ूब-रू आश्ना हैं 'फ़ाएज़' के
मिल सबी राम राम करते हैं

— Faez Dehlvi

More by Faez Dehlvi

Other ghazal from the same pen

See all from Faez Dehlvi →

Friendship Shayari Collection

Shers of friendship shayari collection.

All Friendship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling