समुंदर उल्टा सीधा बोलता है

सलीक़े से तो प्यासा बोलता है

यहाँ तो उस का पैसा बोलता है
वहाँ देखेंगे वो क्या बोलता है

तुम्हारे साथ उड़ाने बोलती है
हमारे साथ पिंजरा बोलता है

निगाहें करती रह जाती हैं हिज्जे
वो जब चेहरे से इमला बोलता है

मैं चुप रहता हूँ इतना बोल कर भी
तू चुप रह कर भी कितना बोलता है

मैं हर शाइ'र में ये भी देखता हूँ
बिना माइक के वो क्या बोलता है

— Fahmi Badayuni

More by Fahmi Badayuni

Other ghazal from the same pen

See all from Fahmi Badayuni →

Rahbar Shayari

Shers of rahbar.

All Rahbar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling