ye buzdili thii hamaari bahaaduri na hui | ये बुज़दिली थी हमारी बहादुरी न हुई

  - Fakhr Zaman

ये बुज़दिली थी हमारी बहादुरी न हुई
हज़ार चाहा मगर फिर भी ख़ुद-कुशी न हुई

कुछ इस तरह से ख़यालों की रौशनी फैली
तुम्हारी ज़ुल्फ़ भी बिखरी तो तीरगी न हुई

ये बे-हिसी थी रग-ओ-पै में अपने वस्ल की शब
हसीन पास रहे हम से दिल-लगी न हुई

वो तीरगी थी मुसल्लत फ़ज़ा-ए-आलम पर
लहू के दीप जले फिर भी रौशनी न हुई

किसी के दर्द को मैं जानता भला क्यूँँ कर
ख़ुद अपने दर्दस जब मुझ को आगही न हुई

पुकारें 'फ़ख़्र' किसे दाम-ओ-दद किसे इंसाँ
जहाँ में हम को तो इतनी तमीज़ भी न हुई

  - Fakhr Zaman

Tevar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Fakhr Zaman

As you were reading Shayari by Fakhr Zaman

Similar Writers

our suggestion based on Fakhr Zaman

Similar Moods

As you were reading Tevar Shayari Shayari