kuchh na kuchh 'ishq ki taaseer ka iqaar to haius ka ilzaam-e-taghaful pe kuchh inkaar to hai | कुछ न कुछ 'इश्क़ की तासीर का इक़रार तो है

  - Firaq Gorakhpuri

कुछ न कुछ 'इश्क़ की तासीर का इक़रार तो है
उस का इल्ज़ाम-ए-तग़ाफ़ुल पे कुछ इंकार तो है

हर फ़रेब-ए-ग़म-ए-दुनिया से ख़बर-दार तो है
तेरा दीवाना किसी काम में हुश्यार तो है

देख लेते हैं सभी कुछ तिरे मुश्ताक़-ए-जमाल
ख़ैर दीदार न हो हसरत-ए-दीदार तो है

माअरके सर हों उसी बर्क़-ए-नज़र से ऐ हुस्न
ये चमकती हुई चलती हुइ तलवार तो है

सर पटकने को पटकता है मगर रुक रुक कर
तेरे वहशी को ख़याल-ए-दर-ओ-दीवार तो है
'इश्क़ का शिकवा-ए-बेजा भी न बे-कार गया
न सही जौर मगर जौर का इक़रार तो है

तुझ से हिम्मत तो पड़ी 'इश्क़ को कुछ कहने की
ख़ैर शिकवा न सही शुक्र का इज़हार तो है

इस में भी राबता-ए-ख़ास की मिलती है झलक
ख़ैर इक़रार-ए-मोहब्बत न हो इंकार तो है

क्यूँँ झपक जाती है रह रह के तिरी बर्क़-ए-निगाह
ये झिजक किस लिए इक कुश्ता-ए-दीदार तो है

कई उन्वान हैं मम्नून-ए-करम करने के 'इश्क़ में कुछ न सही ज़िंदगी बे-कार तो है

सहर-ओ-शाम सर-ए-अंजुमन-ए-नाज़ न हो
जल्वा-ए-हुस्न तो है इश्क़-ए-सियहकार तो है

चौंक उठते हैं 'फ़िराक़' आते ही उस शोख़ का नाम
कुछ सरासीमगी-ए-इश्क़ का इक़रार तो है

  - Firaq Gorakhpuri

Ummeed Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Firaq Gorakhpuri

As you were reading Shayari by Firaq Gorakhpuri

Similar Writers

our suggestion based on Firaq Gorakhpuri

Similar Moods

As you were reading Ummeed Shayari Shayari