दिल-ए-दर्द-आश्ना का मुद्दआ' क्या

किसी बेदाद की कीजे दवा क्या

हुआ इंसाँ ही जब इंसाँ का दुश्मन
शिकायत फिर किसी की क्या गिला क्या

बहार-ए-ताज़ा आई गुल्सिताँ में
खिलाए जाने गुल बाद-ए-सबा क्या

वो कहते हैं नशेमन तर्क कीजे
चली गुलशन में ये ताज़ा हवा क्या

उठी इंसानियत यकसर यहाँ से
यकायक ख़ू-ए-इंसाँ को हुआ क्या

नहीं मालूम मुस्तक़बिल किसी को
मराहिल पेश आएँ जाने क्या क्या

उजड़ कर रह गया दो दिन में हे हे
मिरे 'गुलज़ार'-ए-हिन्दी को हुआ क्या

— Gulzar Dehlvi

More by Gulzar Dehlvi

Other ghazal from the same pen

See all from Gulzar Dehlvi →

Best Motivational Shayari Collection

Shers of best motivational shayari collection.

All Best Motivational Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling