na pooch kyun mirii aankhoñ men aa ga.e aañsu | न पूछ क्यूँँ मिरी आँखों में आ गए आँसू

  - Hafeez Hoshiarpuri

न पूछ क्यूँँ मिरी आँखों में आ गए आँसू
जो तेरे दिल में है उस बात पर नहीं आए

वफ़ा-ए-अहद है ये पा-शिकस्तगी तो नहीं
ठहर गया कि मिरे हम-सफ़र नहीं आए

न छेड़ उन को ख़ुदा के लिए कि अहल-ए-वफ़ा
भटक गए हैं तो फिर राह पर नहीं आए

अभी अभी वो गए हैं मगर ये आलम है
बहुत दिनों से वो जैसे नज़र नहीं आए

कहीं ये तर्क-ए-मोहब्बत की इब्तिदा तो नहीं
वो मुझ को याद कभी इस क़दर नहीं आए

अजीब मंज़िल-ए-दिलकश अदम की मंज़िल है
मुसाफ़िरान-ए-अदम लौट कर नहीं आए

हफ़ीज़ कब उन्हें देखा नहीं ब-रंग-ए-दिगर
'हफ़ीज़' कब वो ब-रंग-ए-दिगर नहीं आए

  - Hafeez Hoshiarpuri

Yaad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hafeez Hoshiarpuri

As you were reading Shayari by Hafeez Hoshiarpuri

Similar Writers

our suggestion based on Hafeez Hoshiarpuri

Similar Moods

As you were reading Yaad Shayari Shayari