दिल से तिरा ख़याल न जाए तो क्या करूँँ
मैं क्या करूँँ कोई न बताए तो क्या करूँँ
उम्मीद-ए-दिल-नशीं सही दुनिया हसीं सही
तेरे बग़ैर कुछ भी न भाए तो क्या करूँँ
दिल को ख़ुदा की याद तले भी दबा चुका
कम-बख़्त फिर भी चैन न पाए तो क्या करूँँ
दिन हो कि रात एक मुलाक़ात की है बात
इतनी सी बात भी न बन आए तो क्या करूँँ
जो कुछ बना दिया है तिरे इंतिज़ार ने!
अब सोचता हूँ तू इधर आए तो क्या करूँँ
दीदा-वरान-ए-बुत-कदा इक मशवरा तो दो
काबा झलक यहाँ भी दिखाए तो क्या करूँँ
अपनी नफ़ी तो फ़लसफ़ी-जी क़त्ल-ए-नफ़्स है
कहिए कोई ये जुर्म सुझाए तो क्या करूँँ
ये हाए हाए मज़्हका-अंगेज़ है तो हो
दिल से उठे ज़बान जलाए तो क्या करूँँ
मैं क्या करूँँ मैं क्या करूँँ गर्दान बन गई
मैं क्या करूँँ कोई न बताए तो क्या करूँँ
अख़बार से मिरी ख़बर-ए-मर्ग ऐ 'हफ़ीज़'
मेरा ही दोस्त पढ़ के सुनाए तो क्या करूँँ
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Hafeez Jalandhari
our suggestion based on Hafeez Jalandhari
As you were reading Sukoon Shayari Shayari