in gesuon men shaana-e-arman na keejie | इन गेसुओं में शाना-ए-अरमाँ न कीजिए

  - Hafeez Jalandhari

इन गेसुओं में शाना-ए-अरमाँ न कीजिए
ख़ून-ए-जिगर से दावत-ए-मिज़्गाँ न कीजिए

मर जाइए न कीजिए ज़िक्र-ए-बहिश्त-ओ-हूर
अब ख़्वाब को भी ख़्वाब-ए-परेशाँ न कीजिए

बाक़ी हो जो भी हश्र यहीं पर उठाइए
मरने के ब'अद ज़ीस्त का सामाँ न कीजिए

दोज़ख़ को दीजिए न परागंदगी मिरी
शीराज़ा-ए-बहिश्त परेशाँ न कीजिए

शायद यही जहाँ किसी मजनूँ का घर बने
वीराना भी अगर है तो वीराँ न कीजिए

क्या नाख़ुदा बग़ैर कोई डूबता नहीं
मुझ को मिरे ख़ुदास पशेमाँ न कीजिए

है बुत-कदे में भी उसे ईमान का ख़याल
क्यूँँ ए'तिबार-ए-मर्द-ए-मुसलमाँ न कीजिए

हम से ये बार-ए-लुत्फ़ उठाया न जाएगा
एहसाँ ये कीजिए कि ये एहसाँ न कीजिए

आईना देखिए मिरी सूरत न देखिए
मैं आईना नहीं मुझे हैराँ न कीजिए

तू ही अज़ीज़-ए-ख़ातिर-ए-अहबाब है 'हफ़ीज़'
क्या कीजिए अगर तुझे क़ुर्बां न कीजिए

  - Hafeez Jalandhari

Ghar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hafeez Jalandhari

As you were reading Shayari by Hafeez Jalandhari

Similar Writers

our suggestion based on Hafeez Jalandhari

Similar Moods

As you were reading Ghar Shayari Shayari