याद है पहले-पहल की वो मुलाक़ात की बात

वो मज़े दिन के न भूले हैं न वो रात की बात

कभी मस्जिद में जो वाइ'ज़ का बयाँ सुनता हूँ
याद आती है मुझे पीर-ए-ख़राबात की बात

याद पीरी में कहाँ अब वो जवानी की तरंग
सुब्ह होते ही हमें भूल गई रात की बात

शैख़ जी मजमा-ए-ज़िंदाँ में नसीहत कैसी
कौन सुनता है यहाँ क़िबला-ए-हाजात की बात

हाए फिर छेड़ दिया ज़िक्र अदू का तुम ने
फिर निकाली न वही तर्क-ए-मुलाक़ात की बात

जब लिया अहद शब-ए-वस्ल कहा इस ने 'हफ़ीज़'
सुब्ह को याद रहेगी ये हमें रात की बात

— Hafeez Jaunpuri

More by Hafeez Jaunpuri

Other ghazal from the same pen

See all from Hafeez Jaunpuri →

Shama Shayari Collection

Shers of shama shayari collection.

All Shama Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling