aap hi se na jab raha matlab | आप ही से न जब रहा मतलब

  - Hafeez Jaunpuri

आप ही से न जब रहा मतलब
फिर रक़ीबों से मुझ को क्या मतलब

आरज़ू मेरे दिल की बर आए
सब का पूरा करे ख़ुदा मतलब

कर न मुझ को सुबुक रक़ीबों में
यूँँ हँसी में न तो उड़ा मतलब

रुक गई बात ता-ज़बाँ आ कर
दिल का दिल ही में रह गया मतलब

ज़िद ही ज़िद शैख़ ओ बरहमन की थी
वर्ना दोनों का एक था मतलब

मेरी इक बात में हैं सौ पहलू
और सब का जुदा जुदा मतलब

ग़ैर की और इस क़दर ता'रीफ़
हम समझते हैं आप का मतलब

अगली बातों का ज़िक्र जाने दो
आज इस तज़्किरे से क्या मतलब

ख़ुश हो ना-फ़हम भी समझ के 'हफ़ीज़'
साफ़ ऐसा हो शे'र का मतलब

  - Hafeez Jaunpuri

Motivational Shayari in Hindi

Our suggestion based on your choice

More by Hafeez Jaunpuri

As you were reading Shayari by Hafeez Jaunpuri

Similar Writers

our suggestion based on Hafeez Jaunpuri

Similar Moods

As you were reading Motivational Shayari in Hindi Shayari