dil bahut tang raha karta hai | दिल बहुत तंग रहा करता है

  - Haidar Ali Aatish

दिल बहुत तंग रहा करता है
रंग बे-रंग रहा करता है

हुस्न में तेरे कोई ऐब नहीं
क़ुबह में दंग रहा करता है

सुल्ह की दिल से हैं याँ मस्लिहतें
वाँ सर-ए-जंग रहा करता है

मोहतसिब को तिरे मस्तानों से
ख़ौफ़-ए-सरचंग रहा करता है

दिल मिरा पी के मोहब्बत की शराब
नश्शा में भंग रहा करता है

फ़ारसी आर है मुझ मजनूँ को
नंग से नंग रहा करता है

जौहर-ए-तेग़ दिखाता है हुस्न 'इश्क़ चौरंग रहा करता है

गुफ़्तनी हाल नहीं है अपना
कुछ 'अजब ढंग रहा करता है

हलब-ए-रुख़ में तिरे ख़ालों से
लश्कर-ए-ज़ंग रहा करता है

मंज़िल-ए-गोर के दीवानों के
सीना पर संग रहा करता है

आलम-ए-वज्द तिरे मस्तों को
बे-दफ़-ओ-चंग रहा करता है

फ़ुंदुक-ए-दस्त-ए-सनम से नादिम
गुल-ए-औरंग रहा करता है

तेरे गोश-ए-शुनवा का मुश्ताक़
हर ख़ुश-आहंग रहा करता है

बंदिश-ए-चुस्त से तेरी 'आतिश'
क़ाफ़िया तंग रहा करता है

  - Haidar Ali Aatish

Husn Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Haidar Ali Aatish

As you were reading Shayari by Haidar Ali Aatish

Similar Writers

our suggestion based on Haidar Ali Aatish

Similar Moods

As you were reading Husn Shayari Shayari