तक़दीर-ए-वफ़ा का फूट जाना

मैं भूला न दिल का टूट जाना

क्या देता रहेगा दिल पे दस्तक
इक जुमला जो मैं ने झूट जाना

इक सूरत उतारना ग़ज़ल में
लफ़्ज़ों का पसीना छूट जाना

क्या रोऊँ तुझे ऐ ध्यान-दर्पण
पल भर में है तुझ को टूट जाना

किस दर्जा सुरूर-बख़्श था वो
उस कूचे में झूट-मूट जाना

रुक जाएगा साथ धड़कनों के
ख़ामोशी का टूट-फूट जाना

वो आना किसी का दिल में 'राग़िब'
और सब्र-ओ-क़रार लूट जाना

— Iftikhar Raghib

More by Iftikhar Raghib

Other ghazal from the same pen

See all from Iftikhar Raghib →

Bahana Shayari

Shers of bahana.

All Bahana Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling