vo dil naseeb hua jis ko daagh bhi na mila | वो दिल नसीब हुआ जिस को दाग़ भी न मिला

  - Jalal Lakhnavi

वो दिल नसीब हुआ जिस को दाग़ भी न मिला
मिला वो ग़म-कदा जिस में चराग़ भी न मिला

गई थी कह के मैं लाती हूँ ज़ुल्फ़-ए-यार की बू
फिरी तो बाद-ए-सबा का दिमाग़ भी न मिला

चराग़ ले के इरादा था यार को ढूँडें
शब-ए-फ़िराक़ थी कोई चराग़ भी न मिला

ख़बर को यार की भेजा था गुम हुए ऐसे
हवा से-ए-रफ़्ता का अब तक सुराग़ भी न मिला

'जलाल' बाग़-ए-जहाँ में वो अंदलीब हैं हम
चमन को फूल मिले हम को दाग़ भी न मिला

  - Jalal Lakhnavi

Irada Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jalal Lakhnavi

As you were reading Shayari by Jalal Lakhnavi

Similar Writers

our suggestion based on Jalal Lakhnavi

Similar Moods

As you were reading Irada Shayari Shayari