आप भी आइए, हम को भी बुलाते रहिएदोस्ती जुर्म नहीं, दोस्त बनाते रहिएज़हर पी जाइए और बाँटिए अमृत सब कोज़ख्म भी खाइए और गीत भी गाते रहिएवक़्त ने लूट लीं लोगों की तमन्नाएँ भीख़्वाब जो देखिए औरों को दिखाते रहिएशक्ल तो आप के भी ज़ेहन में होगी कोईकभी बन जाएगी तस्वीर, बनाते रहिए— Javed Akhtar