न ख़ुशी दे तो कुछ दिलासा दे
दोस्त जैसे हो मुझ को बहला दे
आगही से मिली है तन्हाई
आ मिरी जान मुझ को धोका दे
अब तो तकमील की भी शर्त नहीं
ज़िंदगी अब तो इक तमन्ना दे
ऐ सफ़र इतना राएगाँ तो न जा
न हो मंज़िल कहीं तो पहुँचा दे
तर्क करना है गर तअ'ल्लुक़ तो
ख़ुद न जा तू किसी से कहला दे
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Javed Akhtar
our suggestion based on Javed Akhtar
As you were reading Dost Shayari Shayari