ख़मोश रहना, कभी सर हिला के सुन लेना

हवा में चाँद बनाना, बना के चुन लेना

अजीब दौर था चारों तरफ़ उदासी थी
ज़मीन अपनी ही तन्हाइयों की प्यासी थी
कभी शराब कभी शा'इरी कभी महफ़िल
फिर इस के बा'द धड़कता हुआ अकेला दिल
ख़ुद अपने घर में ही घर से अलग-थलग रहना
किताब-ए-जाँ के लिए रात भर ग़ज़ल कहना
ये और बात बड़े हौसले का शाइ'र था
मैं अपनी नींद का रूठा हुआ मुसाफ़िर था

— Javed Nasir

More by Javed Nasir

Other nazm from the same pen

See all from Javed Nasir →

Mayoosi Shayari

Shers of mayoosi.

All Mayoosi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling