मौत ने उस की आँखों में आँखें डालीं

तो उसे बदन का बोसीदा लिबास हाथ में था
में
बे-ख़ौफ़-ओ-ख़तर
अपने इस्तिक़बाल के लिए खड़ा पाया
वो सहम गई
उस की हैबत माँद पड़ गई
वो उस के क़ातिलों के पास गई
और जो कुछ देखा था उन्हें बता दिया
वो समझे कि मौत उन के साथ किसी साज़िश में शरीक हो गई थी
उन की तसल्ली के लिए
वो उस का बोसीदा लिबास ले आई
मगर जाते वक़्त नसीहत कर गई
कि इसे सँभाल कर रखें
उस दिन के लिए
जब मुल्क में कपड़े का क़हत पड़ेगा
और उन के नंगे बदन ढाँपने के लिए
किसी के पास कोई कपड़ा न होगा
उस एक लिबास के सिवा

— Javed Shaheen

More by Javed Shaheen

Other nazm from the same pen

See all from Javed Shaheen →

Maut Shayari

Shers of maut.

All Maut Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling