dosto ab tum na dekhoge ye din | दोस्तो अब तुम न देखोगे ये दिन

  - Kaif Bhopali

दोस्तो अब तुम न देखोगे ये दिन
ख़त्म हैं हम पर सितम-आराईयाँ

चुन लिया इक एक काँटा राह का
हो मुबारक ये बरहना-पाईयाँ

कू-ब-कू मेरे जुनूँ की अज़्मतें
उस की महफ़िल में मिरी रुस्वाइयाँ

अज़्मत-ए-सुक़रात-ओ-ईसा की क़सम
दार के साए में हैं दाराइयाँ

चारागर मरहम भरेगा तू कहाँ
रूह तक हैं ज़ख़्म की गहराइयाँ

'कैफ़' को दाग़-ए-जिगर बख़्शे गए
अल्लाह अल्लाह ये करम-फ़रमाइयाँ

  - Kaif Bhopali

Jashn Shayari

Our suggestion based on your choice

    पहले थोड़ी मुश्किल होगी
    आगे लेकिन मंज़िल होगी

    सब बाराती शायर होंगे
    मेरी शादी महफ़िल होगी
    Read Full
    Tanoj Dadhich
    57 Likes
    महफ़िल में बैठे लोगों को भाने लगी
    जब वो मेरे अशआर फ़रमाने लगी
    Rachit Sonkar
    अगर लगता है वो क़ाबिल नहीं है
    तो रिश्ता तोड़ना मुश्किल नहीं है

    रक़ीब आया है मेरे शे'र सुनने
    तो अब ये जंग है महफ़िल नहीं है
    Read Full
    Tanoj Dadhich
    35 Likes
    ख़ुशी में भी ख़ुशी होती नहीं अब
    तेरा ग़म ही सतह पर तैरता है
    Umesh Maurya
    उम्र के आखिरी मुकाम में हम
    मिल भी जाए तो क्या खुशी होगी

    क्या सितम तुमको देखने के लिए
    हमको दुनिया भी देखनी होगी!
    Read Full
    Vikram Sharma
    32 Likes
    मोहब्बत करने वाले कम न होंगे
    तिरी महफ़िल में लेकिन हम न होंगे
    Hafeez Hoshiarpuri
    31 Likes
    हर ख़ुशी मुस्कुरा के कहती है
    दर्द बनकर छुपे हुए हो तुम

    आज आब-ओ-हवा में ख़ुश्बू है
    लग रहा है घुले हुए हो तुम
    Read Full
    Ritesh Rajwada
    29 Likes
    मुझे ख़बर नहीं ग़म क्या है और ख़ुशी क्या है
    ये ज़िंदगी की है सूरत तो ज़िंदगी क्या है
    Shadan Ahsan Marehrvi
    15 Likes
    दर्द की बात किसी हँसती हुई महफ़िल में
    जैसे कह दे किसी तुर्बत पे लतीफ़ा कोई
    Ahmad Rahi
    21 Likes
    तुम्हें हम भी सताने पर उतर आएँ तो क्या होगा
    तुम्हारा दिल दुखाने पर उतर आएँ तो क्या होगा

    हमें बदनाम करते फिर रहे हो अपनी महफ़िल में
    अगर हम सच बताने पर उतर आएँ तो क्या होगा
    Read Full
    Santosh S Singh
    335 Likes

More by Kaif Bhopali

As you were reading Shayari by Kaif Bhopali

    एक कमी थी ताज-महल में
    मैंने तिरी तस्वीर लगा दी
    Kaif Bhopali
    33 Likes
    तेरा चेहरा कितना सुहाना लगता है
    तेरे आगे चाँद पुराना लगता है
    Kaif Bhopali
    67 Likes
    हाए लोगों की करम-फ़रमाइयाँ
    तोहमतें बदनामियाँ रुस्वाइयाँ

    ज़िंदगी शायद इसी का नाम है
    दूरियाँ मजबूरियाँ तन्हाइयाँ

    क्या ज़माने में यूँ ही कटती है रात
    करवटें बेताबियाँ अंगड़ाइयाँ

    क्या यही होती है शाम-ए-इंतिज़ार
    आहटें घबराहटें परछाइयाँ

    एक रिंद-ए-मस्त की ठोकर में हैं
    शाहियाँ सुल्तानियाँ दाराइयाँ

    एक पैकर में सिमट कर रह गईं
    ख़ूबियाँ ज़ेबाइयाँ रानाइयाँ

    रह गईं इक तिफ़्ल-ए-मकतब के हुज़ूर
    हिकमतें आगाहियाँ दानाइयाँ

    ज़ख़्म दिल के फिर हरे करने लगीं
    बदलियाँ बरखा रुतें पुरवाइयाँ

    दीदा-ओ-दानिस्ता उन के सामने
    लग़्ज़िशें नाकामियाँ पसपाइयाँ

    मेरे दिल की धड़कनों में ढल गईं
    चूड़ियाँ मौसीक़ियाँ शहनाइयाँ

    उन से मिल कर और भी कुछ बढ़ गईं
    उलझनें फ़िक्रें क़यास-आराइयाँ

    'कैफ़' पैदा कर समुंदर की तरह
    वुसअतें ख़ामोशियाँ गहराइयाँ
    Read Full
    Kaif Bhopali
    हम को दिवाना जान के क्या क्या ज़ुल्म न ढाया लोगों ने
    दीन छुड़ाया धर्म छुड़ाया देस छुड़ाया लोगों ने

    तेरी गली में आ निकले थे दोश हमारा इतना था
    पत्थर मारे तोहमत बाँधी ऐब लगाया लोगों ने

    तेरी लटों में सो लेते थे बे-घर आशिक़ बे-घर लोग
    बूढ़े बरगद आज तुझे भी काट गिराया लोगों ने

    नूर-ए-सहर ने निकहत-ए-गुल ने रंग-ए-शफ़क़ ने कह दी बात
    कितना कितना मेरी ज़बाँ पर क़ुफ़्ल लगाया लोगों ने

    'मीर-तक़ी' के रंग का ग़ाज़ा रू-ए-ग़ज़ल पर आ न सका
    'कैफ़' हमारे 'मीर-तक़ी' का रंग उड़ाया लोगों ने
    Read Full
    Kaif Bhopali
    अल्लाह ये किस का मातम है वो ज़ुल्फ़ जो बिखरी जाती है
    आँखें है कि भीगी जाती हैं दुनिया है कि डूबी जाती है

    कुछ बीते दिनों की यादें हैं और चारों तरफ़ तन्हाई सी
    मेहमाँ हैं कि आए जाते हैं महफ़िल है कि उजड़ी जाती है

    तदबीर के हाथों कुछ न हुआ तक़दीर की मुश्किल हल न हुई
    नाख़ुन हैं कि टूटे जाते हैं गुत्थी है कि उलझी जाती है

    क्या कोई मोहब्बत में यूँ भी बेनाम-ओ-निशाँ हो जाता है
    मैं हूँ कि अभी तक ज़िंदा हूँ दुनिया है कि भूली जाती है
    Read Full
    Kaif Bhopali

Similar Writers

our suggestion based on Kaif Bhopali

Similar Moods

As you were reading Jashn Shayari Shayari