samandar men bhi vo rawaani nahin hai | समंदर में भी वो रवानी नहीं है

  - "Nadeem khan' Kaavish"

समंदर में भी वो रवानी नहीं है
डुबो दे ये इतना भी पानी नहीं है

मेरी आँखों में भी हैं तस्वीर उसकी
जी इसके अलावा निशानी नहीं है

हमारी कहानी थी अपनी हक़ीक़त
हक़ीक़त में कोई कहानी नहीं है

हुआ इस तरह से फ़ना ये जहाँ भी
है राजा तो महफ़ूज़ रानी नहीं है

मुहब्बत-वुहब्बत से तौबा हमारी
हाँ वो भी किसी की दिवानी नहीं है

  - "Nadeem khan' Kaavish"

Sach Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Nadeem khan' Kaavish"

As you were reading Shayari by "Nadeem khan' Kaavish"

Similar Writers

our suggestion based on "Nadeem khan' Kaavish"

Similar Moods

As you were reading Sach Shayari Shayari