आश्ना ग़म से मिला राहत से बेगाना मिला
दिल भी हम को ख़ूबी-ए-क़िस्मत से दीवाना मिला
बुलबुल-ओ-गुल शम-ओ-परवाना को हम पर रश्क है
दर्द जो हम को मिला सब से जुदा-गाना मिला
हम ने साक़ी को भी देखा पीर-ए-मय-ख़ाना को भी
कोई भी इन में न राज़-आगाह-ए-मय-ख़ाना मिला
सब ने दामन चाक रक्खा है ब-क़द्र-ए-एहतियाज
हम को दीवानों में भी कोई न दीवाना मिला
हम तो ख़ैर आशुफ़्ता-सामाँ हैं हमारा क्या सवाल
वो तो सँवरें जिन को आईना मिला शाना मिला
क्या क़यामत है कि ऐ 'आजिज़' हमें इस दौर में
तब्अ' शाहाना मिली मंसब फ़क़ीराना मिला
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Kaleem Aajiz
our suggestion based on Kaleem Aajiz
As you were reading Aaina Shayari Shayari