kothiyaan badi-ba | कोठियाँ बड़ी-बड़ी, बड़ा ही ख़ानदान है

  - Shayra kirti

कोठियाँ बड़ी-बड़ी, बड़ा ही ख़ानदान है
तंग-तंग दर-ओ-बाम कै़दी बेज़बान है

रोज़ कोई पर-कटी सी ख़्वाहिशों में उड़ने की
कूदती है छत से गोया नीचे आसमान है

इतनी हिकमतों के बाद भी नहीं करम हुआ
अपनी क़िस्मतों पे ही सवालिया निशान है

मानते नहीं तो क्या ये जानते तो तुम भी हो
कौन दूध का धुला है कौन बेईमान है

इस क़दर न 'कीर्ति' मोहब्बतों से कुफ़्र कर
हिज्र भी बुढ़ा गया है 'उम्र भी जवान है

  - Shayra kirti

Jawani Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shayra kirti

As you were reading Shayari by Shayra kirti

Similar Writers

our suggestion based on Shayra kirti

Similar Moods

As you were reading Jawani Shayari Shayari