pee pee ke jagmagaae zamaane guzar ga.e | पी पी के जगमगाए ज़माने गुज़र गए

  - Khumar Barabankvi

पी पी के जगमगाए ज़माने गुज़र गए
रातों को दिन बनाए ज़माने गुज़र गए

जान-ए-बहार फूल नहीं आदमी हूँ मैं
आ जा कि मुस्कुराए ज़माने गुज़र गए

क्या लाइक़-ए-सितम भी नहीं अब मैं दोस्तो
पत्थर भी घर में आए ज़माने गुज़र गए

ओ जाने वाले आ कि तिरे इंतिज़ार में
रस्ते को घर बनाए ज़माने गुज़र गए

ग़म है न अब ख़ुशी है न उम्मीद है न यास
सब से नजात पाए ज़माने गुज़र गए

मरने से वो डरें जो ब-क़ैद-ए-हयात हैं
मुझ को तो मौत आए ज़माने गुज़र गए

क्या क्या तवक़्क़ुआत थीं आहों से ऐ 'ख़ुमार'
ये तीर भी चलाए ज़माने गुज़र गए

  - Khumar Barabankvi

Khudkushi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Khumar Barabankvi

As you were reading Shayari by Khumar Barabankvi

Similar Writers

our suggestion based on Khumar Barabankvi

Similar Moods

As you were reading Khudkushi Shayari Shayari