ye makaan meraa nahin hai | ये मकाँ मेरा नहीं है

  - Harsh Kumar Bhatnagar

ये मकाँ मेरा नहीं है
सब है दरवाज़ा नहीं है

सब छिपा लेता हूँ पर अब
रोना है कोना नहीं है

अब अकेले डर है लगता
सो मुझे सोना नहीं है

माँगता भी क्या ख़ुदास
हाथों में कासा नहीं है

लौट आऊँगा मैं इक दिन
यार ये वा'दा नहीं है

मेरा घर बिकने को है अब
सो मुझे पढ़ना नहीं है

मेरी मंज़िल दिख रही है
अब मुझे डरना नहीं है

  - Harsh Kumar Bhatnagar

Aawargi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading Aawargi Shayari Shayari