yaad karke tujhko ab sona nahin hai | याद करके तुझको अब सोना नहीं है

  - Harsh Kumar Bhatnagar

याद करके तुझको अब सोना नहीं है
हिज्र की रातों में भी रोना नहीं है

जब से कुर्ते पर लगे हैं हाथ तेरे
यार उस कुर्ते को अब धोना नहीं है

गर मुझे फिर से मोहब्बत हो गई तो
उस को पहले जैसे अब खोना नहीं है

कब तलक आँखों को रोकें बहने से हम
हम को रोना तो है पर कोना नहीं है

शहर के हर शख़्स से यारी है तेरी
इसलिए मुझको तिरा होना नहीं है

  - Harsh Kumar Bhatnagar

Dosti Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading Dosti Shayari Shayari