tumko hai bas aamon ka dukh | तुमको है बस आमों का दुख

  - Kabir Altamash

तुमको है बस आमों का दुख
हमको है सब पेड़ों का दुख

तुम तो इक लड़की हो पगली
तुम क्या जानो लड़कों का दुख

ऐ रस्तों पर चलने वालों
कब समझोगे रस्तों का दुख

जिन लम्हों में टूट गया मैं
मुझको है उन लम्हों का दुख

ऐ ब्लूटूथ लगाने वाले
तुम क्या जानो बहरों का दुख

तुमको है बस इक अपना दुख
रब को है हम बंदों का दुख

उसको चूम नहीं पाया मैं
मुझ सेे पूछो होंठों का दुख

  - Kabir Altamash

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kabir Altamash

As you were reading Shayari by Kabir Altamash

Similar Writers

our suggestion based on Kabir Altamash

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari