ham hain mata-e-koocha-o-bazaar ki tarah | हम हैं मता-ए-कूचा-ओ-बाज़ार की तरह

  - Majrooh Sultanpuri

हम हैं मता-ए-कूचा-ओ-बाज़ार की तरह
उठती है हर निगाह ख़रीदार की तरह

इस कू-ए-तिश्नगी में बहुत है कि एक जाम
हाथ आ गया है दौलत-ए-बेदार की तरह

वो तो कहीं है और मगर दिल के आस-पास
फिरती है कोई शय निगह-ए-यार की तरह

सीधी है राह-ए-शौक़ पे यूँही कहीं कहीं
ख़म हो गई है गेसू-ए-दिलदार की तरह

बे-तेशा-ए-नज़र न चलो राह-ए-रफ़्तगाँ
हर नक़्श-ए-पा बुलंद है दीवार की तरह

अब जा के कुछ खुला हुनर-ए-नाख़ून-ए-जुनूँ
ज़ख़्म-ए-जिगर हुए लब-ओ-रुख़्सार की तरह

'मजरूह' लिख रहे हैं वो अहल-ए-वफ़ा का नाम
हम भी खड़े हुए हैं गुनहगार की तरह

  - Majrooh Sultanpuri

Nazar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Majrooh Sultanpuri

As you were reading Shayari by Majrooh Sultanpuri

Similar Writers

our suggestion based on Majrooh Sultanpuri

Similar Moods

As you were reading Nazar Shayari Shayari